कांग्रेस को ललकार जगन ने कहा मैं वापस आउंगा
कडप्पा। कांग्रेस का दामन छोड़ अपने दम पर अपनी इबारत लिखने का फैसला करने वाले आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी ने ऐलान किया है वो और उनकी मां क्रमश: कडप्पा लोकसभा और पुलिवेंडुला विधानसभा उपचुनाव लडेंगे। जगन ने यहां अपने समर्थकों की एक सभा में कहा कि उनकी मां और वह उपचुनावों में उतरेंगे। जगन तथा उनकी मां ने कांग्रेस और क्रमश: अपनी लोकसभा एवं विधानसभा सीटों से इस्तीफा दे दिया है। आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री के रोसैया की भी आलोचना की।
आपको बता दें कि जगन मोहन ने कांग्रेस पर उनके परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया था, और कांग्रेस को छोड़ दिया है। जगन ये भी कहा है कि आने वाले 45 दिनों के अंदर नई पार्टी की औपचारिक घोषणा कर देगें।













Click it and Unblock the Notifications