विकिलीक्स खुलासा: हज यात्रियों ने दिया था मुम्बई हमले के लिए पैसा

Mumbai Terror Attack
लंदन। कई सारे आतंकियों ने हज यात्रियों से धन इकट्ठा करने के लिए बार-बार हज यात्रा का इस्तेमाल किया और इस तरीके से प्राप्त हुए धन का इस्तेमाल मुम्बई हमले में किया गया।

यह जानकारी विकिलीक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिका के एक गोपनीय संदेश में सामने आई है। 'स्काई न्यूज' की एक रिपोर्ट में 'न्यूयार्क टाइम्स' द्वारा प्रकाशित उन सम्भावित तरीकों की एक लम्बी सूची का जिक्र किया गया है, जिनके इस्तेमाल के जरिए आतंकी अपनी गतिविधियों का वित्तपोषण करते हैं।

एक संदेश में कहा गया है कि आतंकियों ने हज यात्रियों से धन जुटाने के लिए वार्षिक हज यात्रा का बार-बार इस्तेमाल किया और उस धन का इस्तेमाल मुम्बई हमले में किया।

अन्य दस्तावेजों में कहा गया है कि अमेरिका मानता है कि सऊदी अरब के जकात दाता, "दुनिया भर में सुन्नी आतंकी सगठनों के वित्त पोषण के अति महत्वपूर्ण स्रोत हैं।" अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा दिसम्बर 2009 में भेजे गए एक संदेश में सऊदी अरब को अलकायदा के लिए "नकदी की मशीन" बताया गया है।

खाड़ी क्षेत्र के अन्य देश भी संदेह के दायरे में हैं। लीक संदेशों में कहा गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद रणनीतिक कमजोरी का आतंकी दुरुपयोग करते हैं। कतर को आतंक विरोध के मामले में सबसे बुरा बताया गया है। कुछ गोपनीय संदेशों में दुनिया में कुछ ढांचागत सुविधाओं को आतंकी हमले की स्थिति में अमेरिकी सुरक्षा के लिए गम्भीर बताया गया है।

दस्तावेज में दुनियाभर में सैकड़ों पाईपलाइनों, तारों और औद्योगिक स्थलों का विवरण दिया गया है, जिन्हें अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानता है। उन स्थलों पर होने वाले खतरे का अमेरिकी सुरक्षा पर गम्भीर असर हो सकता है।

संदेश के अनुसार अमेरिकी दूतावासों को सम्बंधित देशों में स्थित उन प्रमुख स्थलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया था, जिनके ध्वस्त होने पर अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय व घरेलू सुरक्षा पर असर पड़ सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+