4 अरब डॉलर घटा देश का विदेशी पूंजी भंडार

भारत का विदेशी पूंजी भंडार 26 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 4 अरब डॉलर घटकर 293.98 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट के कारण विदेशी पूंजी भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह यह गिरावट दर्ज की गई है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ें

तीन सप्ताह में विदेशी पूंजी भंडार में 6 अरब डॉलर की गिरावट आई है। विदेशी पूंजी भंडार 26 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 293.98 अरब डॉलर के स्तर पर है। इससे पिछले सप्ताह यह 297.98 अरब डॉलर था और उससे पहले 5 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यह 300 अरब डॉलर से अधिक था।

उधर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर, यूरो और ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड, आदि वाला विदेशी मुद्रा भंडार 26 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 3 अरब डॉलर घटकर 265 अरब डॉलर हो गया है। देश का स्वर्ण भंडार हालांकि 21 अरब डॉलर के पुराने स्तर पर बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+