पत्नी 'ब्रुनी' संग सरकोजी करेंगे 'ताज' का दीदार
प्रेम की नायाब तस्वीर ताजमहल को भला कौन नहीं देखना चाहता। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के देखने की इच्छा हर किसी की होती है, हर कोई प्यार की इस निशानी को देखना और समझना चाहता है। फ्रांस के राष्ट्पति निकोलस सरकोजी भी आगरा में ताज का दीदार करेंगे। चार दिन की भारत यात्रा पर आये सरकोजी अपनी पत्नी ब्रुनी के साथ रविवार को आगरा जायेंगे।
खबर आ रही है सरकोजी ने कहा है कि वो अपनी पत्नी के साथ कुछ लम्हा ताजमहल में अकेले बिताना चाहते हैं। इसलिए फ्रांस के राष्ट्रपति सरकोजी और वहां की प्रथम महिला जब ताजमहल के दौरे पर आगरा जाएंगी तो वे मीडिया की चकाचौंध से दूर रहेंगे इसलिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने मीडिया के लिए एडवायजरी जारी कर कहा है कि सरकोजी दंपती की ताजमहल यात्रा को कवर नहीं किया जाए।













Click it and Unblock the Notifications