'अमरीका पर असुरक्षा से ग्रस्त है ब्रिटेन'

'अमरीका पर असुरक्षा से ग्रस्त है ब्रिटेन'
अमरीका की विदेश नीति एशिया का रुख रप रही है और ब्रिटेन इसे लेकर असुरक्षित महसूस करता है.विकीलीक्स के नए दस्तावेज़ों के अनुसार बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद ब्रिटेन अमरीका के साथ अपने संबंधों को लेकर बेहद असुरक्षित महसूस करता है.

ब्रिटेन के अखबार गार्डियन ने इन दस्तावेज़ों के हवाले से बताया कि एक समय में ब्रिटेन के सांसद अमरीका के साथ संबंध सुधारने के लिहाज़ से एक ऐसी सरकार चाहते थे जो अमरीका को लेकर सकारात्मक हो.अमरीकी कूटनीतिज्ञों का कहना है कि उनसे अक्सर ये सवाल पूछे गए कि क्या ब्रिटेन के साथ संबंधों को लेकर अमरीका का रुख अब भी उतना ही सकारात्मक है जितना पहले था.

अधिकारियों के अनुसार, ''अमरीका के साथ अपने संबंधों को लेकर ब्रिटेन ज़रूरत से ज़्यादा चिंतित रहता है. यहां तक की अमरीका के साथ साझेदारी से ब्रिटेन की उम्मीदें कई बार हास्यास्पद हो जाती हैं. 'ब्रिटेन में चुनावों से पहले अमरीका के राजदूत लुइस सुसमैन के साथ एक मुलाकात के दौरान ब्रिटेन के रक्षा मंत्री लियाम फॉक्स ने कहा था कि कंज़र्वेटिव पार्टी की जीत होने पर वो अमरीका के साथ मिलकर काम करना चाहेंगे.बीबीसी के संवाददाता जोनाथन मार्कस का कहना है कि ब्रिटेन का ये रवैया अमरीका के साथ उसके संबंधों को लेकर बढ़ती असुरक्षा की भावना को दिखाता है.

हालांकि अमरीका की विदेश नीति एशिया और प्रशांत देशों की ओर रुख कर रही है और ऐसे में ब्रिटेन के साथ उसके संबंध कितने नज़दीकी रह पाएंगे ये अपने आप में एक सवाल है.दस्तावेज़ों के अनुसार ब्रिटेन के कुछ सांसद अमरीका को लेकर ब्रिटेन की इस भावना को सही नहीं मानते. उनका मानना है कि ब्रिटेन सिर्फ अमरीका का सहयोगी है और अपनी नीतियां तय करते समय ब्रिटेन का अमरीका के हितों पर ज़रूरत से ज़्यादा ध्यान देना ठीक नहीं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+