विकिलीक्स : लश्कर-ए-तैयबा से मिला हुआ है पाकिस्तान

लंदन। विकिलीक्स ने ना केवल अमेरिका की बल्कि विश्व के कई देशों की नींद उड़ा दी है। विकिलाक्स के खुलासों ने पुराने गड़े मुर्दे भी उखाड़ दिये है। कुछ तो ऐसे मु्द्दे हैं जिन्हें दुनिया भूल भी चुकी है। खैर विकीलीक्स के नये खुलासों ने पाकिस्तान की पोल खोल कर दी है। ताजा खबर में कहा गया है पाकिस्तान में विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता नवाज शरीफ के भाई और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने वर्ष 2008 में मुम्बई हमले के बाद आतंकी गुट लश्कर-ए-तैयबा को उसके खिलाफ लगने वाले संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों की पूर्व सूचना दे दी थी। इसी वजह से आतंकी संगठन ने छापेमारी से पहले ही अपने सभी बैंक खातों से नकदी निकाल ली थी।

पढ़े : विकिलीक्स के और खुलासे

ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्जियन' में प्रकाशित समाचार के मुताबिक मुम्बई हमले के छह सप्ताह बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपनी निराशा जताते हुए अमेरिका से कहा था कि पंजाब प्रांत की शहबाज शरीफ सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध से बचने में आतंकी गुट की मदद की है।
जरदारी ने इस्लामाबाद में अमेरिकी राजदूत ऐन पैटरसन से कहा था कि एक माह पहले शहबाज शरीफ ने लश्कर-ए-तैयबा के धड़े जमात-उद-दावा को प्रतिबंधों की पूर्व सूचना दे दी थी जिसके चलते लश्कर ने अपने सभी बैंक खातों से नकदी निकाल ली।

अमेरिकी राजनयिक इस आरोप की पुष्टि करने में सक्षम नहीं थे लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि जमात-उद-दावा को कहीं से सूचना मिली थी।जनवरी 2009 को प्रेषित किए गए इस दस्तावेज में कहा गया, "गृह मंत्रालय से मिली सूचनाओं से पता चलता है कि बैंक खातों में अचानक बेहद कम नकदी बची।"
वहीं शहबाज के सलाहकार और सांसद परवेज राशिद ने कहा, "इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"उन्होंने कहा कि शहबाज को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकती क्योंकि संयुक्त राष्ट्र केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करता है न कि प्रांतीय सरकार के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+