पलटूराम अमर सिंह ने फिर अलापा संजू बाबा राग
मुंबई। अमर सिंह वो नाम हैं जिनके बारे में जितना लिखा जाये कम हैं। कभी वो किसी के भाई बन जाते हैं तो कभी किसी के दुश्मन । ताजा वाक्या संजू बाबा को लेकर उठा है, जिसमें अमर सिंह ने कह दिया था कि संजय दत्त के पास छोटा राजन का फोन आया था कि कोई नेता अमर सिंह को मारना चाहता है, जिसके बाद संजय दत्त ने अमर सिंह की बात को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास ऐसा कोई फोन नहीं आया था साथ ही ये भी कहा कि वो बीवी-बच्चे वाले आदमी हैं, इसलिए वो राजनीति को ही छोड़ देंगे। जिसके बाद अमर सिंह ने कहा फोन संजय के पास नहीं बल्कि उनके पास आया था ।
खैर संजय दत्त द्वारा टिप्पणी किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अमर सिंह ने कहा है कि संजय दत्त उनके भाई जैसे हैं और जल्द ही एक साथ मंच पर दिखेंगे। अमर सिंह ने कहा कि संजय को छोटा राजन का कोई फोन नहीं आया था जबकि वह फोन उनके लिए आया था। उल्लेखनीय है कि छोटा राजन के फोन आने को लेकर संजय दत्त और अमर सिंह के बीच टीका टिप्पणी हुई थी। खैर खबर आ रही है भड़के संजू शांत हो गये हैं। और उन्होंने अमर सिंह को माफ कर दिया है।
उधर बच्चन परिवार पर निशाना साधते हुए अमर सिंह ने कहा कि बच्चन परिवार ने सिर्फ राजनीति को चुना है। और इस वजह से संजय दत्त और बच्चन परिवार में काफी अंतर है। अमर सिंह ने कहा कि वे जल्द ही संजय दत्त के साथ एक मंच पर दिखेंगे।













Click it and Unblock the Notifications