आयरलैंड में 50000 लोग सड़कों पर उतरे

विरोध प्रदर्शन के आयोजकों का दावा है कि शनिवार को हुए प्रदर्शनों में एक लाख से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया लेकिन डबलिन की पुलिस ये संख्या 50 हज़ार बता रही है. आयरिश कांग्रेस ऑफ़ ट्रेड यूनियंस के अध्यक्ष के प्रवक्ता मैकडारा डॉयल ने कहा, "हम सरकार को ये समझाना और दिखाना चाहते हैं कि उनकी योजना का आम लोग समर्थन नहीं करते. सरकार जो भी क़दम उठा रही है, वो उससे ठीक उलटा है, जो उन्हें करना चाहिए."
कटौती योजना का मक़सद सरकार के भारी भरकम राजस्व घाटे को कम करना है, जो देश के बैंकों को संकट से निकालने के कारण काफ़ी बढ़ गया है. डबलिन में विरोध प्रदर्शन ऐसे समय हो रहा है, जब अधिकारी सरकारी योजना को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर रहे हैं. यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आयरलैंड को 113 अरब डॉलर का कर्ज़ देने वाले हैं. इस सौदे की शर्त की घोषणा रविवार को हो सकती है.
आयरलैंड के सरकारी ब्रॉडकास्टर आरटीई का कहना है कि इस कर्ज़ पर ब्याज़ की दर 6.7 प्रतिशत तक हो सकती है. ये दर ग्रीस को दिए गए कर्ज़ पर ब्याज़ दर से ज़्यादा होगी और इसी का विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications