हरियाणा: सम्मान के नाम पर युवक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Honour Killing
फतेहाबाद। हरियाणा के जिंद जिले में सम्मान के नाम पर की गई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी के भाई और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक जिंद जिले के राजगढ़ गांव के निवासी सुखबीर सिंह की हत्या उसकी पत्नी के भाई जगजीत सिंह और उसके एक साथी ने शुक्रवार को कर दी।

पुलिस ने शनिवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सुरेश कौशिक ने कहा, "जगजीत सिंह और सहयोगी ने अपनी कार से सुखबीर सिंह की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और बाद में उसपर गोली भी चलाई। यह स्पष्ट रूप से सम्मान के नाम पर की गई हत्या का ही मामला है।"

कौशिक ने बताया, "सुखबीर ने करणदीप कौर से उसके परिजनों की रजामंदी के बिना मई में शादी की थी। जाति अलग होने की वजह से लड़की के परिवार वालों ने विरोध दर्ज कराया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+