पकड़ा गया 60 बीवीयों को बेचने वाला भारतीय 'सेना' पति

दार्जिलिंग । अक्सर लोग मजाकिया लहजे में कहते दिखायी देते है कि उनसे उनकी एक बीवी नहीं संभलती दूसरी का ख्याल कैसे रखेंगे लेकिन पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले का एक ऐसा व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो एक-दो नहीं बल्कि 60बीवीयों का पति था। लेकिन वो अपनी बीवीयों को शादी करने के बाद देह व्यापार के धंधे पर झोंक देता था। सबसे बड़े आश्चर्य की बात तो ये है कि वो व्यक्ति औरतों से शादी ये बात कर करता था कि वो सेना का जवान है।

दार्जिलिंग जिले के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रतापसिंह ने बताया कि विक्की विश्वकर्मा नामक 27 वर्षीय इस युवक पर आरोप है कि उसने 60 महिलाओं से शादी की और बाद में उन्हें मुंबई और पुणे के चकलाघरों में बेच दिया। विश्वकर्मा को उसकी एक महिला साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने विश्वकर्मा को एक एनजीओ के व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि विश्वकर्मा की महिला साथी इन पीड़ित महिलाओं के पास जाती थी और उन्हें कहती थी कि विश्वकर्मा एक अच्छे और खाते-पीते परिवार से ताल्लुक रखता है। बाद में इनके साथ विश्वकर्मा की शादी तय की जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+