किराया में बढ़ोतरी पर विमानन कम्पनियों को फटकार
पटेल ने पत्रकारों से कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में विमानन कम्पनियों ने किराए में काफी बढ़ोतरी की है। मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसे गंभीरता से लिया है। दिल्ली-मुंबई मार्ग पर यात्रियों ने खास तौर से किराए में अत्यधिक बढ़ोतरी की शिकायत की है। यह मार्ग भारत के कुल ट्रैफिक में 70 फीसदी योगदान करता है।
पटेल ने कहा कि विमान कम्पनियां हर मार्ग के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया तय कर सकती हैं, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने एक कम्पनी के अंतिम समय में किराया को 200 फीसदी बढ़ाने का जिक्र करते हुए कहा कि किराये को मनमर्जी से बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
गौरतलब है कि इस माह के शुरू में डीजीसीए ने विमानन कम्पनियों को मूल किराया, कर और अन्य छिपा खर्च प्रकाशित कर पारदर्शिता बढ़ाने का आदेश दिया था। विमानन कम्पनियों से किराया उनके वेबसाइटों और अखबारों में प्रकाशित करने के साथ किराए में किसी भी बदलाव के 24 घंटे के भीतर इसकी सूचना डीजीसीए को देने के लिए कहा गया था।













Click it and Unblock the Notifications