उत्तर प्रदेश: सम्मान के नाम पर बेटी की हत्या

Crime against women
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक पिता ने दूसरे समुदाय के युवक से अपनी बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज होकर सम्मान के नाम पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना असमौली थाना क्षेत्र के मवई गांव की है, जहां मुस्तकीन ने अपनी बेटी रेहाना की गला दबाकर हत्या कर दी। वह गांव के ही अपने प्रेमी भूरा प्रजापति से शादी की जिद कर रही थी। पुलिस ने बुधवार देर शाम रेहाना का शव घर से बरामद करने के बाद मुस्तकीन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि रेहाना और भूरा के बीच प्रेम संबंध था। पिछले कुछ दिनों से जब रेहाना अपने प्रेमी भूरा से मिलने नहीं आई तो भूरा ने पुलिस से संपर्क करके उसके मुश्किल में होनी की आशंका जताई। बाद में पुलिस ने मुस्तकीन के घर पर छापा मारकर रेहाना का शव बरामद किया जो एक कमरे में बंद करके रखा गया था।

असमौली थाना प्रभारी रवि कुमार से गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पहली नजर में यह सम्मान के नाम पर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिता ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि बिरादरी में बदनामी की डर से उसने घटना को अंजाम दिया।
कुमार के मुताबिक पिता के अलावा हत्या में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। इस सम्बंध में जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+