मुकेश अंबानी के घर का बिजली का बिल बाप रे बाप!

मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, तीनों बच्चों और मां कोकिलाबेन के साथ एक महीने पहले ही इस घर में शिफ्ट हुए हैं और एक महीने के अंदर उनके घर का बिजली का जो बिल आया है उसे सुनकर आप जरूर दंग रह जाएंगे। एंटीलिया का एक महीने का बिजली बिल 70 लाख रूपये है जो कि मुंबई में अब तक किसी भी रिहायशी इमारत के लिए सबसे बड़ी रकम है।
सिर्फ सितंबर माह के बिजली बिल में एंटिलिया में 6,37240 यूनिट का इस्तेमाल हुआ और बिल आया करीब 70,69,488 रूपये। 27 मंजिला इस विशालकाय इमारत में तीन हेलीपैड, 50 सीटर थिएटर, 9 लिफ्ट, जिम और करीब 160 गाड़ियों के लिए पूरी तरह वातानुकूलित पार्किंग की सुविधा मौजूद है।
विशेषज्ञों की मानें तो बिजली का इतना बिल आमतौर 7000 हजार घरों को मिलाकर आता है। अब जो बिजली सात हजार घरों को रोशन कर सकती है वो अगर एक ही घर में जाए तो इस पर आप क्या कहेंगे? अपनी राय और टिप्पणियां नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिखे।












Click it and Unblock the Notifications