मलेशिया में भारतीय को मौत की सजा

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मार्च 2009 में दिल्ली से पेनांग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे 51 वर्षीय हबीब नश्तर अब्दुल मुतालिफ को कीटेमाइन से भरे डिब्बों के साथ पकड़ा गया था।
पुलिस के मुताबिक हबीब को मलेशिया के स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त है। उसने पुलिस को बताया कि उसे दिल्ली की एक मस्जिद में एक आदमी मिला था जिसने उसे ये डिब्बे दिए। हबीब का दावा है कि जब उसने उन डिब्बों को पेनांग लाने के प्रति सहमति जताई तब उसे यह पता नहीं था कि उन डिब्बों में क्या है।
वैसे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने हबीब की दलील को खारिज कर दिया है और कहा है कि जब वह कुआलालम्पुर में नौकरी करता है तो उसका वहां से 450 किलोमीटर दूर पेनांग आने का कोई कारण नहीं था। मलेशिया में नशीले पदार्थो की तस्करी रोकने के कानून बहुत कठोर हैं। यहां तस्करी में लिप्त लोगों के लिए मौत की सजा है।












Click it and Unblock the Notifications