भाजपा नहीं नीतीश हैं बधाई के पात्र : लालू प्रसाद यादव
पटना। बिहार चुनाव के नतीजे सबके सामने आ गये हैं। नीतीश ने जीत का बिगुल बजा दिया है। जबकि अपनी लालटेन को लालू नीतीश की आंधी में बुझने से बचा नहीं पाये। अभी से थोड़ी देर पहले अपनी हार के बारे में मीडिया से मुखातिब होते हुए लालू ने कहा कि उन्हें जनता का फैसला मंजूर है लेकिन उन्होंने नीतीश सरकार की जीत के लिए सिर्फ नीतीश को बधाई दी । उनका कहना है कि भाजपा फालतू में खुश हो रही है वो नीतीश के दम पर इतरा रही है जो कि एक दम गलत है।
लालू ने कहा कि वो बीजेपी से नफरत करते हैं और वो कभी सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा नहीं देंगे। आपको बता दें कि नीतीश की आंधी में राष्ट्रीय जनता दल और लोकजन शक्ति पार्टी के कई दिग्गज धराशायी हो गए हैं। राजद-लोजपा गठबंधन को अब तक सिर्फ 13 सीटें ही मिली है। कांग्रेस के खाते में 4, एक सीट वामदलों के खाते में जबकि तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। सरकार बनाने के लिए सिर्फ 122 सीटों की जरूरत होती है।













Click it and Unblock the Notifications