Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तानी महिला को मिल सकता है 'क्षमादान'

इस्लामाबाद। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ईश्वर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक पाकिस्तानी महिला को मिली मृत्युदंड की सजा को माफ कर सकते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ननकाना साहिब जिले में ईश्वर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक हफ्ते पहले एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आसिया बीबी को मौत की सजा सुनाई थी। स्थानीय मस्जिद के एक धार्मिक नेता कूरी सलीम ने कथित रूप से टिप्पणी करने पर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

आसिया शेखपुरा की जेल में बंद है। महिला की अपील के बाद पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर के कहने पर जरदारी ने शुक्रवार को इस मामले का पूरा ब्योरा मांगा है। तासीर ने कहा, "आसिया बीबी के खिलाफ आरोप गढ़े गए थे। हमने उसकी क्षमादान की अपील को राष्ट्रपति के पास भेजा है और उम्मीद है कि वह उसे माफ कर देंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+