एक्स गर्लफ्रेंड का फेसबुक प्रोफाइल देख पड़ा दौरा

लंदन। अपनी पूर्व महिला मित्र को ऑनलाइन देखने के बाद एक किशोर को दमा के दौरे पड़ने के बाद अब चिकित्सक चेतावनी दे रहे हैं कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक तनाव को बहुत ज्यादा बढ़ा सकती है।

इस 18 वर्षीय किशोर ने उसके अलगाव के बाद से फेसबुक पर अपनी प्रेमिका को नहीं देखा था। बाद में उसने एक उपनाम का इस्तेमाल करते हुए अपनी पूर्व मित्र को फेसबुक पर देखा। 'द लैन्सेट' जर्नल के मुताबिक जब उसने फेसबुक पर अपनी पूर्व मित्र को देखा तो उसे दमा का दौरा पड़ा। इसके बाद उसने जब भी उसका प्रोफाइल देखा तब ऐसा हुआ।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इटली में चिकित्सकों का दावा है कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स मानसिक तनाव का एक नया स्रोत हो सकती हैं। इटली के नैपल्स के 'एंटोनियो कार्डेरीलि हाई स्पेशियलिटी हॉस्पिटल' के जीनैरो डी'एमैटो और उनके साथियों का कहना है कि मरीज को इस बात का अवसाद था कि उसकी पूर्व प्रेमिका ने अलगाव के बाद उसे अपनी साइट से हटा दिया था और कई नए युवा पुरुषों को दोस्त बना लिया था।

इस किशोर ने फेसबुक पर अपने नए उपनाम के जरिए दोबारा उस लड़की का मित्र बनने में कामयाबी हासिल कर ली और उसकी तस्वीर देखी। इसे देखने के बाद उसे सांस की परेशानी होने लगी और ऐसा तब-तब हुआ जब-जब उसने लड़की का प्रोफाइल देखा। चिकित्सकों की सलाह पर लड़के की मां ने उसकी जांच कराई। बाद में मनोचिकित्सक की मदद से उसे फेसबुक का इस्तेमाल करने से रोका गया और इसके साथ ही उसे दमा के दौरे पड़ने बंद हो गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+