पाकिस्तान में सिख श्रद्धालुओं के तम्बूओं में आग
दुन्या टीवी पर प्रसारित हुई खबर के मुताबिक बचाव अधिकारी और अग्निशमन दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि एक तम्बू में भोजन पकाने के दौरान आग पकड़ लेने से ऐसा हुआ जबकि कुछ अन्य का दावा है बच्चों द्वारा पटाखे चलाने से आग लगी।
तम्बूओं के आग पकड़ने से पहले ही ज्यादातर श्रद्धालु गुरुद्वारा सच्चा सौदा से बाहर निकल आए थे। अंदर कुछ महिलाएं और बच्चे ही रह गए थे लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। गुरु नानक की जयंती मनाने के लिए शुक्रवार को ही विशेष रेलगाड़ियों से वाघा सीमा से होते हुए करीब 4000 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे थे।
स्थानीय अधिकारियों ने उनके अस्थायी निवास के लिए ननकाना साहिब में तम्बू खड़े किए थे। वे 29 नवंबर को भारत वापसी से पहले हसन अब्दल और अमीन अबद के धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications