कृतज्ञ राष्ट्र ने किया राष्ट्र पुत्री इंदिरा गांधी को याद
आज राष्ट्र पुत्री और आयरन लेडी के नाम से विख्यात देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती हैं। इन्दिरा प्रियदर्शिनी गांधी 1966 से 1977 तक लगातार तीन कार्यकाल के लिए और 1980 से सन् 1984 में उनकी हत्या तक भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री थी। वे कुल पंद्रह साल तक इस पद पर रही एवम् अब तक भारत की प्रधानमंत्री होने वाली एकमात्र महिला हैं। वह भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुत्री थी। भारत के साथ विश्व की राजनीति में अपना अहम स्थान रखने वाली गांधी की आज 93 वीं जयंती है। इस मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 93वीं जयंती पर याद किया । राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य जानी मानी हस्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने शक्ति स्थल जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रतिभा और मनमोहन के अतिरिक्त श्रद्धांजलि देने वालों में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी शामिल थीं।
1964 में अपने पिता जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद वह राज्यसभा सांसद बनीं और उन्हें लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में बतौर सूचना एवं प्रसारण मंत्री शामिल किया गया। इंदिरा 1966 से लेकर 1977 तक लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनीं । चौथी पारी के दौरान 31 अक्तूबर 1984 को कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई।













Click it and Unblock the Notifications