पृथ्वीराज चव्हाण ने किया मंत्रिमंडल विस्तार, 6 नये चेहरे
मुंबई। महाराष्ट्र के नए सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने आज अपने महामत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें 6 नये चेहरे शामिल हुए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के दूसरे चरण में 29 नेताओ को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। कांग्रेस के नारायण राणे और पतंगराव कदम भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए है। इस बार पहले के कई मंत्रियों का पत्ता इस बार कट गया।
राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने कांग्रेस के 19 और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के शपथ लेने के एक सप्ताह बाद शपथ ग्रहण का यह दूसरा चरण आयोजित किया गया है। पवार के साथ राकांपा के नौ अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी जिनमें छगन भुजबल और आरआर पाटिल भी शामिल थे।
कैबिनेट मंत्री शिवाजी रावमोघे, राधाकृष्णन विखे पाटिल, बाला साहब थोराट और हर्षवर्धन पाटिल को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा, राकांपा के अनिल देशमुख, रामराजे नाईक निंबालकर, बब्बनराव पचपुते और राजेश टोपे को भी शपथ दिलाई गई।













Click it and Unblock the Notifications