IAF का हेलीकॉप्टर घने कोहरे का शिकार, 11 के मरने की आशंका
गुवाहाटी। IAF के लिए शुक्रवार का दिन एक बुरा पैगाम लेकर आयी। मौसम की मार यानी घने कुहरे के कारण अरूणाचल प्रदेश की सीमा रेखा से गुजर रहे वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 11 रक्षाकर्मी सवार थे। यह जानकारी एक रक्षा अधिकारी ने दी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी व्यक्तियों के मारे जाने की आशंका है।
पढ़े : न्यूज़ीलैंड: खदान में विस्फोट, 30 लापता
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना चीन से लगे अरूणाचल प्रदेश के तावांग में बाम्बदीर के पास दोपहर 12.05 बजे 14,000 फुट की ऊंचाई पर घटी। हेलीकॉप्टर तावांग से गुवाहाटी (असम) के रास्ते में था। उड़ान भरने के साथ ही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को बॉम्बदिर के निकट दोपहर 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत आर्मी के 12 जवान सवार थे।













Click it and Unblock the Notifications