रतन टाटा से मंत्री ने मांगी 15 करोड़ की रिश्वत

रतन टाटा ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की दसवीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित '21वीं सदी में भारत- अवसर और चुनौतियां' विषय पर व्याख्यान के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, "एयरलाइंस स्थापित करने के लिए पंद्रह करोड़ रुपए कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन ऐसा करने के बाद मैं अपने बिस्तर पर यह बात लेकर सो नहीं सकता था कि मैंने 15 करोड़ की रिश्वत दी। इसीलिए मैंने एयरलाइंस का प्रस्ताव टाल दिया।"
रतन टाटा ने आगे कहा, "बात वहीं खत्म नहीं हुई थी, उसके बाद तीन-तीन प्रधानमंत्रियों से भी मैंने संपर्क किया, लेकिन मैंने भ्रष्टाचार के चलते इस परियोजना को वहीं रोक दिया। मुझे उसूलों के चलते परिस्थिति से समझौता करना पड़ा।"
रतन टाटा से सेवानिवृत्त के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वो 2012 में तय तिथि पर ही सेवानिवृत्त होंगे। उनका कार्यभार कौन संभालेगा इस बात का खुलास उन्होंने नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications