CAG रिपोर्ट में 'राजा' का नाम, ED करेगा पूछताछ
नई दिल्ली। क्या स्पैक्ट्रम घोटालें में फंसे राजा का बाजा बज पायेगा। क्या अब तक शांत बैठे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुंह से कुछ आवाज निकलेगी, जिससे ये पता चल पायेगा कि आम जनता के पैसों का राजा ने क्या किया ?क्योंकि 2-जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में हुए घोटाले के कारण कुर्सी गंवाने वाले ए. राजा ने इस मामले में प्रधानमंत्री की भी सलाह नहीं मानी थी। ये हमारा नहीं बल्कि सदन के पटल पर मंगलवार को पेश की गई कैग की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।
कैग रिपोर्ट में कहा गया है कि राजा ने पीएम के सुझाव नहीं मानने के साथ-साथ दूरसंचार आयोग, वित्त मंत्रालय और कानून मंत्रालय की सलाह की भी अनदेखी की थी। स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं किए जाने से सरकार को 1,76,645 करोड़ रूपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। कैग रिपोर्ट में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए राजा पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी राजा से पूछताछ की तैयारी में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सरकार अब इस अतिसंवेदनशील मु्द्दे पर क्या कदम उठाती हैं।













Click it and Unblock the Notifications