दिल्ली में धरा गया पाक आतंकी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को एक तगड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने करीब दस सालों से दिल्ली में निवास कर रहे एक हिजबुल आतंकी को गिरफ्लार किया है। दक्षिण दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर विंग की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में अब्दुल्ला इंकलाबी नाम के इस आतंकी को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी मूल के इस आतंकी को बीती रात डीर पार्क के पास से पकड़ा गया।
सूत्रों के मुताबिक आतंकी पिछले दस साल से राजधानी में रह रहा था। इंकबाली का नाम हिजबुल मुजाहिद्दीन की ओर से देश में की गई कई वारदातों में शामिल था।













Click it and Unblock the Notifications