फिर फटा एयर इंडिया का टायर
लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर सोमवार दोपहर उतरते समय एयर इंडिया के एक विमान का टायर फट गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के निदेशक अतुल दीक्षित ने बताया कि उतरते वक्त एयर इंडिया के विमान आईसी-195 का टायर फट गया। विमान ने मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी।
दीक्षित ने कहा कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। छानबीन की जा रही है। उधर, हादसे के बारे में एयर इंडिया की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक विमान में करीब 120 यात्री सवार थे।













Click it and Unblock the Notifications