हिलेरी ने पाक को आर्थिक मदद देने पर सफाई पेश की

उन्होंने कहा, "मैं महसूस करती हूं कि पिछले 20 महीने के दौरान पाकिस्तान ने अपने हितों का हिसाब लगाते हुए अपनी रणनीति में काफी बदलाव लाया है।" यह पूछने पर कि ओबामा प्रशासन ने कांग्रेस से पाकिस्तान को दो अरब डॉलर की सहायता देने की सिफारिश की, जबकि वह अलकायदा को पनाह दिए हुआ है, क्या अमेरिका की यह दोहरी रणनीति नहीं है? क्लिंटन ने जोर देते हुए कहा कि 'बीते समय' में इस्लामाबाद का रवैया भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ रहा है।
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान बदल रहा है। अब यहां बैठे मैं यह तो नहीं कह सकती कि क्या बदलाव आया है, लेकिन बदलाव आ रहा है।" यह पूछने पर कि यदि पाकिस्तान ने अपने रवैये में बदलाव नहीं लाया तो क्या वह अगले वर्ष उसे दो अरब डॉलर देने की सिफारिश नहीं करेंगी, क्लिंटन ने कहा, "हमें क्या करना है, यह नागरिकों और सेना तथा पाकिस्तान स्थित खुफिया नेतृत्व से परामर्श लेने के बाद हम तय करेंगे। यह बहुत स्पष्ट है कि उससे हमारी क्या अपेक्षा है।"












Click it and Unblock the Notifications