सैन्य अभियान में कमी लाए अमेरिका : करजई
वाशिंगटन। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने अमेरिका से कहा कि वह उनके देश में चलाए जा रहे सैन्य अभियान में कमी लाए। उन्होंने यह बात रविवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कही।समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' में प्रकाशित साक्षात्कार के हवाले से बताया कि करजई ने कहा, "सैन्य अभियान में कमी लाना वक्त की जरूरत है।"
राष्ट्रपति ने कहा कि अफगान की आबादी बड़ी तादाद में अतंर्राष्ट्रीय सैनिकों की मौजूदगी के साथ सामंजस्य करने में सक्षम नहीं है। लोग चाहते हैं कि सैनिक उनके दैनिक जीवन में व्यवधान डालना बंद करें।करजई ने कहा कि यह बात कहकर वह अमेरिका की आलोचना नहीं कर रहे हैं, लेकिन यकीन किया जाना चाहिए कि साफदिली रिश्ते में सुधार ला सकती है, 'अनिच्छा' थोपने से देशों के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं।राष्ट्रपति ने कहा कि उनके लोग लगभग एक दशक से चल रहे युद्ध को झेलते हुए बेसब्र हो चले हैं।













Click it and Unblock the Notifications