लंदन की कम्पनी को खरीदेंगे भारतीय अरबपति
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक भानु चौधरी की निवेश फर्म सी एण्ड सी अल्फा समूह, दुबई के शाही परिवार के साथ मिलकर ब्रिटेन की इस कम्पनी को खरीद सकते हैं। सी एण्ड सी अल्फा ने पोन्टिंस के मौजूदा प्रशासक से इस सौदे के लिए बातचीत की है।
चौधरी ने कहा कि हम कम्पनी के मौजूदा प्रबंधन को जारी रखेंगे और व्यापार का विस्तार करेंगे।
चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस सौदे के बारे में तब विचार किया था जब पोन्टिंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान स्मिथ निवेशक तलाशने के लिए यहां आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications