छठ के बाद फिर प्रचार में जुटे नीतीश, लालू, पासवान

Nitish Kumar, Lalu Yadav
पटना। छठ पूजा समाप्त होने के एक दिन बाद बिहार के शीर्ष तीन नेता, राज्य विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव (20 नवम्बर) के लिए रविवार से फिर प्रचार में जुट गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और गठबंधन में सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने छठ के लिए अपने-अपने परिवारों के साथ समय बिताने हेतु चुनाव प्रचार से छुट्टी ले रखी थी।

नीतीश के एक करीबी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रविवार को वह लगभग चार जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। अधिकारी ने रविवार को कहा, "तीन दिनों तक प्रचार से दूर रहने और अपने सरकारी आवास पर आराम करने के बाद नीतीश ने फिर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।"

नीतीश और उनके धुर प्रतिद्वंद्वी लालू के हेलीकॉप्टरों ने उन 26 विधानसभा क्षेत्रों की ओर उड़ानें भरीं, जहां अंतिम व छठें चरण के चुनाव होने हैं। लालू ने अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पारम्परिक तरीके से छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने उस दिन व्रत भी रखा। पासवान और उनकी पत्नी रीना ने भी यहां अपनी बहू के घर आयोजित छठ समारोह में हिस्सा लिया। भगवान सूर्य को समर्पित चार दिवसीय छठ समारोह बुधवार को शुरू हुआ और शनिवार को समाप्त हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+