जयललिता ने दिया कांग्रेस को समर्थन प्रस्ताव

नई दिल्ली। राजा के बर्खास्त करने की मांग से घिरी कांग्रेस को आज एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता ने एक राजनीतिक दांव के तहत कांग्रेस के सामने समर्थन प्रस्ताव दे डाला है। 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले को लेकर घिरी कांग्रेस के सामने एआईएडीएमके की नेता जे. जयललिता ने समर्थन का चारा फेंका है।

जयललिता ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा है कि अगर राजा को मंत्री पद से हटा दिया जाता है तो उनकी पार्टी संप्रग सरकार को समर्थन दे सकती है। जयललिता ने कहा कि राजा को हटाने से केन्द्र सरकार को कोई खतरा उत्पन्न नहीं होगा। जयललिता ने दावा किया कि उनके पास 18 सांसद हैं। हालांकि उन्होंने इसका खुलासा करने से इनकार कर दिया कि ये सांसद किन किन दलों से हैं।

जयललिता ने कहा कि अगर राजा को हटा दिया जाता है तो डीएमके केन्द्र की सरकार से समर्थन वापस ले लेगी। डीएमके की ओर से समर्थन वापस लेने पर मध्यावधि चुनाव की नौबत आ जाएगी। कांग्रेस को इस बात की आशंका है। मध्यावधि चुनाव के डर को दूर करने के लिए ही मैंने समर्थन की बात कही है। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस जयललिता के प्रस्ताव का क्या जवाब देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+