आदर्श सोसाइटी में गडकरी का भी फ्लैट: कांग्रेस

नई दिल्ली। मुंबई की विवादित आदर्श हाउसिंग सोसाइटी में भ्रष्‍टाचार की परतें खुलने के साथ-साथ आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी जारी है। अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी पर आरोप गढ़ा है कि बिल्डिंग में उनका भी फ्लैट है। कांग्रेस का कहना है कि गडकरी ने दूसरे के नाम पर यहां फ्लैट खरीदा है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आदर्श सोसायटी की इमारत में गडकरी का भी फ्लैट है, जो भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अजय संचेती के नाम पर है। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने के लिए शोर मचाने वाली भाजपा अपने लिए भी ऐसे ही नियमों का पालन करेगी।"

तिवारी ने कहा, "संचेती भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हैं, सोसायटी में उनका भी एक फ्लैट है। यह फ्लैट गडकरी के लिए लिया गया है। मैं जिम्मेदारी के साथ गडकरी पर यह आरोप लगा रहा हूं। कांग्रेस को उम्मीद है कि विवादित इमारत में नाम आने के बाद भाजपा दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।"

उधर, भाजपा इन आरोपों का खंडन करते हुए तिवारी पर जमकर बरसी। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों से भाजपा इंकार करती है। यदि वह आरोपों को सिद्ध और अगले 72 घंटों में माफी नहीं मांगते हैं तो भाजपा तिवारी के खिलाफ आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दायर करेगी।"

गडकरी ने भी आरोपों से इंकार करते हुए कहा, "आदर्श सोसायटी की इमारत में न तो मेरा और न ही मेरे किसी रिश्तेदार का फ्लैट है। मैंने फ्लैट के लिए किसी के नाम की सिफारिश भी नहीं की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+