महाराष्ट्र की कमान फिर मराठा के हाथ, पृथ्वीराज चव्हाण बनें सीएम

Prithviraj Chauhan
नई दिल्ली। आखिरकार कयासों पर लगा प्रतिबंध और हुई महाराष्ट् के नए सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के नाम की घोषणा। कहा जा सकता है कि अशोक चव्हाण को हटाकर पृथ्वी को गद्दी देने के पीछे कांग्रेस का मराठा समीकरण है। जाहिर है कांग्रेस ने मराठा के हाथ कमान देने का फैसला ही सिर्फ इसलिये किया कि वो नहीं चाहती कि सरकार के बीच जाति समस्या उफान मारे।

केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा की। बुधवार सुबह चव्हाण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिले थे तथा इसके बाद उनका नाम औपचारिक तौर पर घोषित किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में राधेकृष्ण विखे पाटिल का नाम भी लिया जा रहा था।

कमान मराठा के ही हाथ में

पृथ्वी का नाम सीएम लिस्ट में सबसे आगे था। वो सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। मंगलवार के कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र का सीएम साफ-सुथरी छवि वाला चाहिए। और पृथ्वी उनकी इस कसौटी पर खरे उतरते हैं। एक तो वो मराठा है और दूसरी उनकी छवि भी पाक-साफ है। 64 साल के पृथ्वी फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री है। चव्हाण तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।

बुधवार सुबह चव्हाण ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद सोनिया गांधी के आवास पर बैठक हुई जिसमें प्रणव मुखर्जी और एके एंटनी ने भाग लिया। इसके बाद ही तय हो गया था कि पृथ्वीराज चव्हाण ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि चव्हाण कब शपथ लेंगे इस बारे में कुछ नहीं कहा गया।

साफ-सुथरी छवि के मलिक पृथ्वीराज चव्हाण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक अन्य नेता विखे पाटिल की उम्र उनके आड़े आ गई। पाटिल की उम्र 80 साल है। इसलिए कांग्रेस ने उनके नाम पर विचार नहीं किया। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के आदर्श सोसायटी घोटाले में फंसने के बाद कांग्रेस पार्टी के पास साख बचाने के लिए उन्हें हटाने के अलावा कोई चारा नहीं था, सो, मंगलवार को उन्हें हटा दिया गया था।

पृथ्वीराज चव्हाण ने मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए उन्हें सभी का सहयोग चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+