बिहार: पांचवें दौर का मतदान आज

बिहार: पांचवें दौर का मतदान आज
मणिकांत ठाकुर

बीबीसी संवाददाता, पटना

बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें दौर का मतदान राज्य के आठ ज़िलों की 35 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो रहा है. उल्लेखनीय है कि इन 35 सीटों में से अधिकांश, यानी 22 सीटों पर वर्ष 2005 के चुनाव में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जानता पार्टी (जदयू-भाजपा) गठबंधन की जीत हुई थी. इस दौर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रभाव वाले गृहक्षेत्र नालंदा ज़िले की वो सात सीटें भी शामिल हैं, जिनमें से एक पर भाजपा और बाक़ी सभी छह सीटों पर जदयू को पिछले चुनाव में सफलता मिली थी.

ज़ाहिर है कि नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा से जुड़ी इन सातों सीटों में से अगर एक- दो भी विपक्ष झटक ले तो इसे नीतीश कुमार के लिए आघात ही माना जाएगा. इसी तरह पांचवे दौर की 35 सीटों में से छह पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और एक पर अभी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का कब्ज़ा है. बाक़ी दो भाकपा- माले और दो कांग्रेस के हिस्से में है. जबकि नवादा ज़िले में तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मेदवार जीते थे.

नीतीश कुमार के लिए इस चरण का चुनाव काफ़ी महत्वपूर्ण है. इस बार के चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पूरी कोशिश ये है कि मध्य बिहार में राजद गठबंधन की सीटें बढाकर नीतीश कुमार के सबसे पुख़्ता राजनितिक आधार को तोड़ा जाए. मंगलवार का मतदान जिन क्षेत्रों में हो रहा है, उनमे पटना ज़िले के चार, नालंदा के सात, शेखपुरा के दो, जहानाबाद के तीन, अरवल के दो, गया के पांच और नवादा ज़िले के भी पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.

इन इलाक़ों में नक्सली गतिविधियाँ काफ़ी लम्बे अर्से से रही हैं. ख़ासकर गया ज़िले में मतदान के दौरान नक्सली हिंसा की आशंका ज़्यादा है. यही कारण है कि तमाम संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की जा रही है. इन 35 में से 13 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहाँ मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बजाय दोपहर बाद 3 बजे तक ही रखा गया है.

कुल छह चरणों में कराए जा रहे चुनाव के इस पांचवे चरण में 81 लाख 26 हज़ार मतदाता कुल 490 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद का उम्मीदवार चुन सकेंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सुधीर कुमार राकेश ने बताया कि इस दौर के मतदान में एक हज़ार से अधिक डिजिटल कैमरे और 244 वीडियो कैमरे के अलावा 299 बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग के ज़रिए नज़र रखी जाएगी. इस दौर के कुल 490 उमीदवारों के ज़रिए भरे गए नामांकन पत्रों के मुताबिक़ इनमें से 39 उम्मीदवार करोड़पति हैं. सबसे ज़्यादा करोड़पति प्रत्याशी जदयू के हैं. मतदान के इस दौर वाले उम्मीदवारों में से प्रमुख दलों के 66 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुक़द्दमें चल रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+