भारतीय संसद को आज संबोधित करेंगे ओबामा

Barack, Michelle Obama
नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपने भारत दौरे के तीसरे दिन भारतीय संसद को संबोधित करेंगे। साथ ही वो प्रधानमंत्री मनमोहन सिह और राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा ओबामा के भारत दौरे का समापन रात्रिभोज के साथ राष्‍ट्रपति भवन में होगा।

आइये एक नज़र डालते हैं उनके कार्यक्रम पर-

सुबह 9:30 बजे- ओबामा राष्‍ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनका स्‍वागत करेंगे।
-उसके बाद यहां से वो राजघाट जाएंगे और राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की समाधी पर श्रद्धांजली अर्पित करेंगे।

10:50 बजे- मनमोहन और ओबामा के बीच औपचारिक वार्ता।

11:35 बजे - ओबामा अपनी टीम के साथ भारतीय दल से द्वीपक्षीय संबंधों पर वार्ता करेंगे।

दोपहर 12:20 - भारत के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ ओबामा दोपहर का भोजन करेंगे।

1:00 बजे - ओबामा और मनमोहन सिंह की संयुक्‍त प्रेसवार्ता होगी।

3 से 3:30 बजे तक- ओबामा उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी व नेता विपक्ष सुषमा स्‍वराज से मुलाकात करेंगे।

5:30 बजे - ओबामा भारतीय संसद को संबोधित करेंगे।

8 बजे - ओबामा राष्‍ट्रपति भवन जाएंगे, जहां वो प्रतिभा पाटिल के साथ रात्रिभोज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+