अमरीका में संसदीय चुनाव की तैयारी

अमरीका में संसदीय चुनाव की तैयारी
अमरीका में कांग्रेस के लिए मंगलवार को मतदान होने जा रहा है. इससे कांग्रेस यानी अमरीकी संसद पर किस पार्टी का नियंत्रण होगा, उसके बारे में फ़ैसला होगा.

सर्वेक्षणों के अनुसार राष्ट्रपति ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी का हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव पर नियंत्रण समाप्त हो सकता है और सीनेट में भी विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी कड़ा टक्कर दे रही है. राष्ट्रपति ओबामा ने प्रचार का अंतिम दिन इंटरव्यू देने, टेलीफ़ोन से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से बात करने में बिताया.

ये चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब राष्ट्रपति बराक ओबामा की लोकप्रियता दो साल में 62 से घटकर 47 फ़ीसदी रह गई है. ओबामा की गिरती हुई लोकप्रियता का सीधा असर चुनाव में उनकी पार्टी पर पड़ सकता है. दरअसल आम अमरीकी बढ़ती हुई महंगाई और रिकॉर्ड बेरोज़गारी से परेशान है. उस पर आर्थिक प्रगति की रफ़्तार भी बेहद धीमी है.

घटती लोकप्रियता

जानकारों का कहना है कि 2008 में राष्ट्रपति ओबामा को आम जनता का बहुमत प्राप्त था लेकिन अब लोगों उनसे मोहभंग होने लगा है. सर्वेक्षणों का कहना है कि राष्ट्रपति ओबामा की लोकप्रियता गिरती जा रही है. लगभग सभी विशेषज्ञों और नतीजों की भविष्यवाणी करनेवाली संस्थाओं के अनुसार इस चुनाव में राष्ट्रपति ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी हारती हुई नज़र आ रही है.

दरअसल इस समय सीनेट और हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव दोनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है और ख़तरा इस बात का है कि चुनाव के बाद कम से कम हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिल जाएगा.

और अगर कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी अपना बहुमत खो देती है तो राष्ट्रपति ओबामा के लिए विधेयक पारित करवाना, प्रशासन में अपनी पसंद के लोगों की नियुक्ति कराना और कांग्रेस से अपनी बातें मनवाना मुश्किल हो जाएगा.

साथ ही राष्ट्रपति ओबामा को अपने एजेंडे पर काम करने में बाधाएं आएंगी और अगले राष्ट्रपति चुनाव में उनके दोबारा चुने जाने की संभावना भी कम हो जाएगी.

हालांकि नकारात्मक नतीजों के बाद भी राष्ट्रपति ओबामा को अगले दो साल तक यानी अगले राष्ट्रपति चुनाव तक कोई ख़तरा नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+