सोनिया ने 'आदर्श घोटाले' की जांच का जिम्मा प्रणब, एंटनी को सौंपा

'आदर्श हाउसिंग सोसाइटी' के 'आदर्श घोटाला' मामले में फंसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण शनिवार को कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात कर अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। इसके बाद गांधी ने यह निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि चव्हाण पर मुंबई में कारगिल शहीदों के लिए बनी 'आदर्श हाउसिंग सोसाइटी' में अपनी सास और दो रिश्तेदारों पर फ्लैट के आवंटन का आरोप है।
पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पत्रकारों से कहा कि चव्हाण ने पद छोड़ने का प्रस्ताव रखा है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष को इस बारे में तभी विचार किया जाएगा जब तक कि दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती। मुलाकात के बाद चव्हाण ने कहाकि वे घोटाले की जांच सीबीआई और रक्षा मंत्रालय द्वारा जांच कराये जाने का स्वागत करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications