सिब्बल से मिले राहुल कहा, यूपी में करवाओ छात्रसंघ चुनाव
सिब्बल के आवास पर मुलाकात के समय राहुल के साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू)और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र भी मौजूद थे। इन तीनों विश्वविद्यालयों में फिलहाल छात्र संघ भंग है। मुलाकात के बाद सिब्बल ने पत्रकारों से कहा कि छात्रों की चिंताओं से सम्बंधित विश्वविद्यालयों को अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने कहा, "राहुल के साथ आए एएमयू, बीएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों ने छात्रों की आकांक्षाएं बताई। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए वे विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अभिन्न अंग बनना चाहते हैं। उनकी चिंताओं से विश्वविद्यालयों को अवगत कराया जाएगा।"
गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले 3 वर्षो से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। वहीं एएमयू में एक छात्र की हत्या व परिसर में अराजकता और असंतोष फैलने के बाद वर्ष 2007 में छात्र संघ को भंग कर दिया गया था। बीएचयू में 1997 से ही छात्र संघ चुनाव नहीं होते हैं।













Click it and Unblock the Notifications