Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंडोनेशिया: सुनामी में मरने वालों की संख्या 400 के पार

Tsunami
जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के मेंतावई द्वीप में सोमवार को आई सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 413 तक पहुंच गई है जबकि 300 से अधिक लोग अभी तक लापता हैं।

भूकंप एवं सुनामी सूचना सेवा की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 207 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 142 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कुल 517 मकान नष्ट हो गए हैं।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में पश्चिमी सूमात्रा के तटीय इलाकों में 25 अक्टूबर को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था। स्थानीय अंतरा न्यूज एजेंसी के मुताबिक मेंतावई के तटीय इलाकों में स्थित दो प्रभावित गावों बोसुआ और मोसोकट के ग्रामीणों को निकालने में बचावकर्मी जुटे हुए हैं।

सुनामी में दो गांव पूरी तरह से बह गए हैं और केवल कुछ लोगों के ही बचे होने की संभावना है। लापता ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी गई है और अब तक लगभग 27 शव बरामद किए जा चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+