'यू ट्यूब' के सीईओ ने इस्तीफा दिया

वेबसाइट 'यू ट्यूब' के 33 वर्षीय सह संस्थापक चाड हर्ले ने वर्ष 2005 में इस वेबसाइट को स्टीव चेन के साथ मिलकर शुरू किया था। वेबसाइट की शुरुआत के 20 महीने बाद ही इसे गूगल को 1.65 अरब डॉलर में बेच दिया गया था। विश्वभर में चर्चित इस वेबसाइट पर हर सप्ताह दो अरब वीडियो क्लिप देखी जाती है।
हर्ले ने यू ट्यूब पर शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा है, "पिछले दो वर्षो से यू ट्यूब में मैं कम्पनी में एक सहायक के तौर पर काम करता रहा हूं और सालार कामांगर ने कम्पनी के हर काम को काफी अच्छे तरीके से संभाला।" उन्होंने कहा कि वह यू ट्यूब को विकास के अगले दौर में पहुंचाने के लिए सलाहकार के तौर पर काम करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications