1400 करोड़ रुपये के आभूषण घोटाले का पर्दाफाश
मुम्बई। सीबीआई ने शुक्रवार को कहा कि उसने 1400 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में शामिल आभूषण व्यापारियों का पर्दाफाश किया है। इन्होंने खनिज स्क्रैप ट्रेडिंग कार्पोरेशन (एमएसटीसी) और राज्य व्यापार निगम (एसटीसी) के साथ धोखा किया है।
सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) ऋषि राज सिंह ने बताया कि हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस घोटाले में एमएसटीसी के अधिकारियों की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस के उप महानिरीक्षक प्रवीन सालुंखे और पुलिस अधीक्षक अबीन मोदक और सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2008-09 में आभूषण विक्रेताओं ने 600 करोड़ रुपये कीमत के स्वर्ण आभूषणों को संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न खरीददारों को निर्यात किया।
आभूषण विक्रेताओं ने इस खरीद-फरोख्त को हवाला के जरिए अंजाम दिया। जांच में अधिकारियों ने पाया कि व्यापारियों ने राज्य व्यापार निगम के साथ भी धोखा किया है। सिंह ने बताया कि सीबीआई इस मामले में मुम्बई, कोलकाता, अहमदाबाद और रायगढ़ में छापे मार रही है।













Click it and Unblock the Notifications