बिहार चुनाव: चौथे चरण के लिए शनिवार शाम थम जाएगा प्रचार

Bihar Elections
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में एक नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। चौथे चरण के तहत राज्य के आठ जिलों में 42 सीटों पर चुनाव होने हैं।

सभी राजनीतिक दलों ने चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए छह चरणों में होने वाले चुनाव के चौथे चरण में 42 सीटों के लिए 568 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं, जिनमें 68 महिला उम्मीदवार हैं।

इनमें सतारूढ़ जदयू और उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा सभी 42, राजद 26, राजद की सहयोगी लोजपा 16, राकांपा 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

चौथे चरण की सीटें पटना, बेगुसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और लखीसराय जिलों के अंतर्गत आती हैं। बांका संसदीय क्षेत्र में भी उपचुनाव के लिए एक नवम्बर को वोट डाले जाएंगे।

चौथे चरण के चुनाव में जिन दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है उनमें अश्विनी चौबे, नन्द किशोर यादव, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष राजद के शकुनी चौधरी, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह, पशुपति कुमार पारस, पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ, बाहुबली अनंत कुमार सिंह प्रमुख हैं।

बांका संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल सिंह और राजद की ओर से पूर्व मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव चुनावी समर में हैं। पुतुल सिंह को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। सांसद दिग्विजय सिंह की आकस्मिक मौत के बाद यह सीट खाली हुई है।

तीन चरणों में अब तक विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की गई है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+