'आदर्श घोटाले' में फंसे चव्हाण ने इस्तीफे की पेशकश की

Ashok Chavan
नई दिल्ली। 'आदर्श घोटाले' में फंसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने शनिवार को कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश की।

सूत्रों के मुताबिक आदर्श आवासीय सोसाइटी के 'आदर्श घोटाले' मामले को लेकर को पार्टी हाईकमान सोनिया बेहद नाराज थीं और उन्होंने इस मामले में सफाई देने चव्हाण को दिल्ली तलब किया था।

चव्हाण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री और पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी ए. के. एंटनी और सोनिया के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल से मुलाकात के बाद अपने इस्तीफे का ऐलान किया।

उन्होंने कहा, "मुम्बई आदर्श सोसाइटी को लेकर जो बवाल खड़ा हुआ है उसके बारे में मैंने पूरी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दी। मैंने पूरी सच्चाई उनके सामने रखी है। अब इसके आगे निर्णय सोनिया जी लेंगी।"

चव्हाण ने कहा, "हमारी यही भूमिका रही है कि आदर्श सोसाइटी की जमीन महाराष्ट्र सरकार की है। मैंने कल भी यही बात कही थी। इस मामले में जांच हो रही है और जांच में पूरी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।"

कारगिल के शहीदों के लिए बनी इस आवासीय इमारत में चव्हाण की सास और उनके दो अन्य रिश्तेदारों को फ्लैट आवंटित हुए थे। इस वजह से चव्हाण भी आरोपों से घिर गए हैं।

इस पूरे विवाद के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस ने चव्हाण से दूरी बना ली है और ऐसा माना जा रहा है कि चव्हाण का जाना लगभग तय है। कमेंट करने के लिए नीचे बने बॉक्स का उपयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+