'आदर्श घोटाले' पर सफाई देने सोनिया के दरबार पहुंचे चव्हाण

चव्हाण पर आरोप है कि कारगिल के शहीदों के लिए बनी 'आदर्श सोसायटी' नामक इस आवासीय इमारत में उन्होंने अपनी सास और दो अन्य रिश्तेदारों को फ्लैट आवंटित कराए थे।
दिल्ली पहुंचकर अशोक चव्हाण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल और पार्टी के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी और रक्षा मंत्री ए के एंटनी से मुलाकात की।
आदर्श घोटाले में चव्हाण का नाम उछलने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने इस मामले में सफाई देने चव्हाण को दिल्ली बुलाया था। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बैठक में आखिर क्या फैसला किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को चव्हाण ने आदर्श सोसाइटी में अपने किसी भी रिश्तेदार के शामिल होने से इंकार किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने त्याग पत्र की मांग भी खारिज कर दी थी।
इस पूरे विवाद के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस ने चव्हाण से दूरी बना ली है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि रक्षा मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच पूरी होने की प्रतीक्षा होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications