पश्चिम बंगाल में नाव पलटने से 40 लापता

राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "यह घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि नाव में 40-45 लोग सवार थे।" घोरमारा द्वीप दक्षिणी 24 परगना में हैं।
उन्होंने कहा, "हमने भारतीय नौसेना से लोगों को बचाने के लिए घटना स्थल पर गोताखोर भेजने के लिए कहा है।" अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बलों, नदी यातायात पुलिस और राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन दल को भी सतर्क कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications