राहुल गांधी व अरुं धति रॉय को नोटिस भेजा
चंडीगढ़, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। चंडीगड़ की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और लेखिका अरुं धति रॉय को नोटिस जारी किया। एक स्थानीय मानवाधिकार कार्यकर्ता ने भड़काऊ भाषण देने के लिए दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
न्यायाधीश राजीव कुमार ने गांधी और रॉय को 17 जनवरी को अदालत के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता व अधिवक्ता अरविंद ठाकुर ने गुरुवार को याचिका दायर की थी।
ग्लोबल ह्यूमन राइट्स काउंसिल नामक गैर सरकारी संगठन चलाने वाले ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "हमने जिला अदालत में गुरुवार को राहुल गांधी और अरुं धति रॉय के खिलाफ एक संयुक्त याचिका दायर की थी। न्यायाधीश ने इस याचिका को बहुत ही गम्भीरता से लिया और दोनों को अदालत में तलब किया और उनसे जवाब मांगा।"
ज्ञात हो कि बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की तुलना सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) से की थी। रॉय कश्मीर पर अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications