सरकार राष्ट्रमंडल खेल मामलों की जांच को तैयार : शीला
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में हुई अनियमितताओं की जांच विभिन्न एजेंसियों से कराने को तैयार है।
दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर तक हुए खेलों के महा आयोजन की तैयारी में दिल्ली सरकार की एजेंसियां दिल्ली नगर निगम एवं नई दिल्ली नगर पालिका परिषद भी शामिल थीं।
खेलों की तैयारी के सिलसिले में दिल्ली सरकार ने 77 परियोजनाओं पर कार्य किया, लेकिन सरकार चाहती है कि केवल 26 परियोजनों की जांच की जाए।
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार जांच के लिए तैयार है, दीक्षित ने कहा, "हम इसके लिए तैयार हैं।"
मुख्यमंत्री हालांकि इस सवाल को टाल गईं कि सरकार 77 परियोजनाओं की जांच की अनुमति देगी या सिर्फ 26 की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications