कोलकाता के प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय में भीषण आग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी के प्रख्यात प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय में भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई। दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम तत्परता के साथ शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
पुलिस के मुताबिक आग सुबह चार बजे विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग की 'द बेकर' बिल्डिंग में लगी। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग ने 11 दमकल गाडि़यां मौके पर भेजीं।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं है। वहीं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि आग किसी रसायन के फैलने से लगी है। हालांकि वहां गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। हालांकि पुलिस ने अभी आग लगने के स्पष्ट कारण नहीं बताए हैं।
हम आपको बता दें कि प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय की यह इमारत 97 वर्ष पुरानी है। इसका नाम अंग्रेजों के शासन काल के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडवर्ड नोर्मन बेकर के नाम पर रखा गया था।













Click it and Unblock the Notifications