बिहार चुनाव : RJD ने 22 प्रत्याशियों की सूची जारी की
पटना। बिहार के चुनावी दंगल के छठें चरण की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने छठे चरण में 26 सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए 22 प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी की। सूची जारी करते हुए राजद के महासचिव एवं सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि राजद समाज के सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश कर रही है। इस सूची में भी इसका ध्यान रखा गया है।
राजद ने नोखा से पूर्व मंत्री कांति सिंह और डेहरी से पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन को टिकट दिया है। वहीं औरंगाबाद से सुनील सिंह और गोह से राम अयोध्या यादव को प्रत्याशी बनाया है। राजद और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। लोजपा के हिस्से में 75 सीट आई हैं जबकि राजद 168 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों पर और दूसरे चरण में 24 अक्टूबर को 45 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर व एक, नौ और 20 नवंबर को मतदान की तारीख घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।













Click it and Unblock the Notifications