परवेज मुशर्रफ को सता रही भारत में आतंकवाद की चिंता!

Pervez Musharraf
वाशिंगटन। आतंकवाद की मार झेल रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भारत में कथित तौर पर बढ़ रहे जेहादी आतंकवाद की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि भारत सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

पाकिस्तान के इस पूर्व सैन्य तानाशाह ने यह भी कहा कि उनके देश को अलकायदा जैसे संगठन से खतरा है। उन्होंने कहा कि अलकायदा के लोग बहुत कम संख्या में पाकिस्तानी सरजमीं पर मौजूद हैं लेकिन पाकिस्तान के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान आतंकवादियों का आक्रामक होते रहना पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है।

मुशर्रफ ने शनिवार को अमेरिकी प्रांत टेक्सास में एशिया सोशायटी की बैठक को संबोधित करते हुए यह भी माना कि जम्मू एवं कश्मीर जाकर भारतीय सेना पर हमले करने वाले 'मुजाहिदीनों' की तादाद भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में जेहादी आतंकवाद तेजी से पैर पसार रहा है और इस बारे में भारत सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने अमेरिका और पश्चिमी देशों पर सोवियत संघ के खिलाफ लड़ने के हथियारबंद मुजाहिदीनों को तैयार करने का आरोप लगाया। मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान में उसी दौरान मजहबी दहशतर्दी का बीज अमेरिका और मित्र देशों ने बोया जिसका नतीजा आज पाकिस्तान भुगत रहा है।

पाकिस्तान में सियासी पारी खेलने का ऐलान कर चुके मुशर्रफ ने अपने शासनकाल के दौरान अफगानिस्तान में तालिबान शासन को मान्यता देने के अपने फैसले का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, "मैं चाहता था कि तालिबान खुद को बदलें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+