मनमोहन ने पूरब का रुख़ किया
प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह ने एशियाई देशों से संबंध बढ़ाना चाहते हैं. भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एशियाई आर्थिक समुदाय गठित करने के प्रयासों के तहत रविवार को तीन एशियाई देशों जापान, मलेशिया और वियतनाम की यात्रा पर जा रहे हैं. id="toptextpromo">यात्रा
के पहले चरण में वो जापान जाएंगे जहाँ वो जापान के प्रधानमंत्री के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मलेशिया जाएंगे. तीसरे चरण में मनमोहन सिंह वियतनाम जाएंगे जहां वे भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पांचवें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रधानमंत्री
की यात्रा पर विदेश सचिव निरुपमा राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा , " भारतीय अर्थव्यवस्था का पूर्वी एशियाई देशों के साथ तेज़ी से सहयोग बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री का तीन एशियाई देशों का दौरा इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा." टोक्यो से प्रो मुकेश विलियम्स ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि जापान यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री व्यापार बढ़ाने के तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे. उनका कहना था कि जापान के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी से एशिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच महत्वपूर्ण संबंध स्थापित होगा.











Click it and Unblock the Notifications